A Group of Fight for Justice

Thursday 28 June 2012

परस्पर सहयोग कार्यक्रम

 सहयोग दें                                                                                             सम्मान पायें
                                                परस्पर सहयोग कार्यक्रम
माननीय
      वरिष्ठ नागरिक
हमारा देश अपनी संस्कृति और संस्कार को ले कर विश्व विख्यात है। हमारी संस्कृति हमारे देश का अनमोल रत्न है। हमारा संस्कार हमारी पहचान । तो आईये हम अपने संस्कार को जीवंत रखने के लिये अपना सहयोग प्रदान करें।

अरस्तु के सुक्ति वाक्य मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।मे अभिव्यक्ति मिली है। मानव जाति और सभ्यता की सर्वश्रेष्ठ के मूल में परस्पर निर्भरता ही वह प्रेरक तत्व है। जो मनुष्य को सामाजिक बनाता है। आइंस्टीन ने कहा था -  ब्रह्मांड मे सब कुछ सापेक्ष है। मानव समाज इस सापेक्षवाद का अपवाद नहीं है। समाज का हर सदस्य किसी एक तुलना में सबल है। और किसी दुसरे तुलना में निर्बल है। हर मनुष्य किसी न किसी सीमा तक इतना सक्षम है कि वो दुसरों को सहयोग कर सके। और साथ ही वह इतना निर्बल है कि उसे दुसरे का सहयोग अपेछित है।  एक दुसरे के सहयोग से ही सबका कल्याण सम्भव है।
  यह कार्यक्रम उनके लिये है जिनकी पुरी जिन्दगी विभिषीका है। ये वो लोग नहीं है जो कल तक खुशहाल थे। भरे पुरे थे और आज किसी सुनामी, तूफान, बाढ, महामारी या भूकम्प के शिकार हो गये। बल्कि ये वो लोग है जिनके पास कभी कुछ था ही नहीं। न पहले कभी था न  ही आज है।

 तो आईये हम सब मिल कर एैसे लोगो को सहयोग करें। एैसे लोगो के सहयोग के लिये संग्राम आप तमाम नागरिकों से यह आग्रह करती है कि आप ऐस लोगो की मदद के लीये संग्राम को दान करें। आपका दान आपके सैजन्य से  संग्राम उन जरुरत मंदो तक पंहुॅचायेगी जिन्हे वाकई इसकी जरुरत है।

आज कई एैसे छा़त्र पुस्तक के अभाव मे पढाई छोड रहे है कई ऐसे लोग है जो बिना कपडे  के दिन गुजार रहे है। वहीं कई ऐसे लोग है जो अन्न के बिना भुखे पेट सो रहे है। कई ऐसे बच्चे भी है जो खिलौने के अभाव मे कचरे से खेलते है जो उनके लिये नुकसान दायक है। कई ऐसे लोग है जो पुलीस यातना के शिकार है तो कई महीलाये है जो बेरोजगारी के कारन यातना की शिकार है  अगर हम ऐसे लोगो को सहयोग करे तो जरुर हम एक सामाजिक प्राणी है।
इस तरह समाजिक कार्य की महान यात्रा में संग्राम के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग दें और संग्राम के सहयात्री बनें।
   
अगर आप हमारे इस कार्यक्रम में सामिल होना चाहते है तो

1 आप अपना सम्पर्क पता ई मेल सहित हमें मेल करें sangram.jharkhand05@gmail.com  पर
2 हम अपको एैसे लोगों की तस्वीर के साथ उनकी समस्या लिख भेजेंगंे।
3 आप अपना दान हमारा भरतीय स्टेट बैंक आफ ईडिया डोमचाॅच शाखा  खाता संख्या (S.B.I.)-30925563914 IFSC CODE SBIN0006950  में डाल सकते है।या संग्राम के नाम डी0 डी0  हमें कुरियर या डाक द्वारा भेज सकते हैं।

4 आपके पैसे से उन पीडितो को मदद कर  उनकी तस्वीर एवम  ह्मारे कार्य का प्रतिवेदन आपको भेजा जायेगा प्राप्ति रसीद हम आपको मेल करेगें।

अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करे

संग्राम  ;
शहीद चोक डोमचाॅच कोडरमा झारखण्ड 821548 झारखण्ड
सम्पर्क नम्बर 9934520602, 06534255994 

  

No comments:

Post a Comment